Thursday, October 22nd, 2026

लखमा ने निलावराम में किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण

सुकमा
उद्योग एवम् आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के बालक आश्रम नीलावरम में मुस्कान पुस्तकालय और सभा कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर बालक आश्रम के छात्रों को आश्रम परिसर में नव निर्मित अतिरिक्त भवन में रीडिंग कार्नर और चर्चा परिचर्चा हेतु सभा कक्ष की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने नीलावरम ग्राम पंचायत भवन के बाउंड्री वाल सहित विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण किया।

लखमा ने नीलावरम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास की पहचान वहां के निर्माण कार्यों, सड़क, तालाब, मंदिर एवम् जनता से होती है। ग्रामीण विकास कार्यों के आई तेजी से सुकमा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यहां के नौजवान अब पढ़ाई को लेकर ज्यादा सचेत और संकल्पित है, जिसे पूर्ण करने के लिए मंत्री लखमा ने आगामी वर्षों में नीलावरम में हाई स्कूल खोलने का आश्वासन दिया। मंत्री लखमा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन के लिए गुणवत्ता पूर्ण सड़क, आम जन जीवन के लिए बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता होती है। जिसे छत्तीसगढ़ शासन गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों इलाकों में सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती माहेश्वरी बघेल सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव सहित अन्य अधिकारीगण एवम् ग्रामीण उपस्थित थे।

 

#लखमा

Source : Agency

पाठको की राय